गभाना। बरौली के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह का शनिवार कोकस्बा समेत क्षेत्र में 78 वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान समर्थकों ने हवन यज्ञ करते हुए व केक काटकर उनके स्वस्थ्य रहने व दीर्घायु की कामना की। लाखा बाजार के मुख्य चौराहे पर पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ केक काटा।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि बरौली विधानसभा की जनता ने उन्हें हमेशा अपना प्यार दुलार दिया है। जिसका वह सदैव ऋणीरहेंगे। वह भले अस्वस्थ्य हैं, लेकिन वह और उनका परिवार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर अशोक कुमार आजाद प्रधान, विजय कुमार सिंह पप्पू, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, यशपाल सिंह संजू, विनय कुमार, आर्दश आजाद, मुकेश कश्यप, दीपांशु पंडित, कालू ठाकुर, नाहर सिंह, नीतेश कुमार, हरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, लवकेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
