हाईवे दौरऊ मोड़ पर लोडर टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत
गभाना। हाईवे दौरऊ मोड़ के पास शनिवार सुबह ट्रक ने लोडर टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतको के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव करौरा निवासी 28 वर्षीय अमजद खां पुत्र कमरूद्दीन मूंगफली बेच कर परिवार का भरण-पोषण करते थेे। शनिवार को वह गांव के ही 50 वर्षीय बलवीर पुत्र कंछीपाल के साथ लोडर टेंपो से मूंगफली लेने के लिए खैर जा रहे थे। टेंपो को बलवीर सिंह चला रहे थे।
अमजद का फाइल फोटो
जैसे ही वह हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार अमजद दो बच्चों का पिता थे जबकि बलवीर पांच बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
