रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वैन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, चाचा की मौत

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर बाइक सवार चाचा-भतीजे में मारुति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल चाचा की मृत्यु हो गई, वहीं भतीजा घायल हो गया।

गांव दयानगर निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र हरख्याल सिंह अपने भतीजे अभिजीत पुत्र हरवीर सिंह के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव बहादुरपुर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे गांव तोछीगढ़ के समीप मारुति वैन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए कस्बा के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां गजेंद्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिजीत को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के भाई राघव ने मारुति वैन चालक इगलास के सैनिक काॅलोनी निवासी कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी व बेटा मनीष को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!