परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा अंबेडकर पार्क फतेहपुर में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने बाबा साहब के मिशन में कार्य करने हेतु संकल्प लिया। ब्रजेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने कलम से ही करोड़ो व्यक्तियों को मानसिक गुलामी से आजाद कराने के लिए संघर्ष किया था।
अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि बाबा साहब वंचित तबके के उद्धारक थे। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, अंकित राज, विवेक कुमार, लकी सिंह, विशाल, आदित्य कुमार, निर्मल कुमार, विशम्बर सिंह, मुकुल, प्रदीप, सागर, अनीकेत आदि थे।
वहीं लार्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत त्रिशरण पंचशील के साथ कराई। जिला महासचिव रनजीत सिंह बौद्ध ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और समाज के लिए योगदान को समझाया। अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षित बनने के साथ हमें सामाजिक बुराईयों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। संचालन जयवीर सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश चंद्र, जयवीर सिंह, ज्योति शर्मा, रोहित कुमार, नागेश गौतम आदि थे।