रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब

गभाना। भारतीय संविधान के रचियता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का 67 वां परिनिर्वाण दिवस बुधवार को सादगी के साथ मनाया गया।

नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि परिनिर्वाण दिवस हम सबको उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों पर चलने के लिए पुनर्संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई, सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना, सशक्तीकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समावेशी व समतावादी समाज की स्थापना के सन्दर्भ में उनका दर्शन आज भी प्रासंगिक है। अमृतकाल के इस दौर में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पूरी क्षमता हासिल कर विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर हो, इसके लिए हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यहां पर अनिल शर्मा, यशपाल सिंह, हिमांशु शर्मा, अखिलेश मिश्रा, राधेश्याम सिंह, हुकुमचंद्र सिंह, साहब सिंह, साधना सिंह, गरिमा सिंह, मीनू रानी, सीमा सिंह आदि समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कस्बा के आंबेडकर चौक पर सभासद कामिनी सुमन व समाजसेवी सतपान सुमन के नेतृत्व में बाबा साहब को श्रद्धांजलि करते हुए उनके बताए गए आर्दशों को जीवन में अपनाने के साथ ही उनके समतामूल विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!