रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट से एक मामले में गैरहाजिर चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी विशंभर पुत्र गजेंद्र व रमेशचंद्र ने एक आरोपी की जमानत ली थी। जिसके बाद आरोपी व दोनों जमानती कोर्ट में विचाराधीन मामले में पिछली कई तारीख से गैर हाजिर चल रहे थे। कोर्ट ने दोनों जमानितियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!