रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना थाना पर पुलिसकर्मियों ने ली मानवाधिकार संरक्षण की शपथ

गभाना।  राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर रविवार को गभाना थाना पर पुलिसकर्मियों ने मानवाधिकार संरक्षरण की शपथ ली।

इस मौके पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने मौजूद पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान एवं विभिन्न अंतराराष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा भारत में अंगीकृत समस्त मानवाधिकारों के प्रति सत्य, निष्ठा, सुरक्षा व सम्मान के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रगति और जीवन के विकास के लिए मानवाधिकार का संरक्षण बहुत जरूरी है। मानवाधिका मानव की बुद्ध, विवेक व आत्मा की नैसर्गिकता को बनाए रखते हैं। इसके बिना हम श्रेष्ठ मानव के रूप में जीवन यापन नहीं कर सकते हैं। इसलिए मानव अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। इस दौरान एसएसआई केपी सिंह, एसआई सतपाल सिंह, अजहर हसन, जितेंद्र यादव, परमजीत, सोनू कुमार, हरेंद्र सिंह, सुरजीत यादव, बृजमोहन, प्रवीन कुमार, सोनू सिंह, राहुल कुमार, सचिन गोयल, नीतू कुमारी, रोशनी सिंह, चिंकी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!