रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गभाना। कस्बा के मदनधाम कालोनी में रविवार को युवा समाजसेवी प्रवीन शर्मा ने अपने 27 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित कराया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ समाजसेवी ठा. धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक रक्तवीर का रक्त चार लोगों की जिंदगी को बचा सकता है। इसलिए जीवन में हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 35 दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से कंबल, स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जितेंद्र सिंह,राहुल पालीवाल, सतपाल सुमन, मीना देवी, केशव सिंघल, भुवनेश गोयल, महेंद्र कुमार, हिमांशु सिंह, लोकेंद्र कश्यप, हरपाल सैनी, विनय कुमार, डैनी सिंह, राजकुमार सिंह, अजय चौधरी, अमित गोयल, राजकुमार अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!