रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में शातिर ठग ने वृद्ध का एटीएम बदलकर खाते से किए 40 हजार रुपये पार

गभाना। कस्बा में एटीएम व बैंक के आस-पास शातिर ठग इतने सक्रिय हो गए हैं कि वह लोगों की मदद करने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला कस्बा में एसबीआई बैंक के एटीएम का प्रकाश में आया है। जहां पर एटीएम पर अपने खाते का बैलेंस चैक करने आए एक वृद्ध को शातिर ठग दूसरा एटीएम पकड़ाकर उनके खाते से 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। अब पीड़ित वृद्ध बैंक व थाने में मदद को चक्कर लगा रहे हैं।

क्षेत्र गांव ओगर निवासी श्यौदान सिंह व उनकी पत्नी अाज्ञा देवी का एसबीआई बैंक में संयुक्त खाता हैं। शनिवार को श्यौदान सिंह बैंक के बाहर लगे एटीएम पर अपने खाते में बैंलेस चैक करने आए थे। काफी देर तक मशीन के काम न करने पर वहां मौजूद एक युवक ने उनकी मदद की बात कहते एटीएम कार्ड को उनके हाथ से ले लिया और पिन नंबर पूछकर कुछ देर मशीन में इधर-उधर बटन दबाने लगा।

शातिर ने नजर बचते ही वृद्ध को दूसरा एटीएम कार्ड हाथ में थमा दिया तथा मशीन काम नहीं कर रही है कि बात कहते हुए चला गया। कुछ देर बाद श्यौदान सिंह के मोबाइल फोन पर कस्बा स्थित कैनरा बैंक के एटीएम से दस-दस हजार रुपये निकलने के चार मैसेज आए। जिन्हें देख उनके होश उड़ गए। वह दौड़ते हुए बैंक पर पहुंचे तो उनके खाते से सारे रुपये गायब मिले। पीड़ित ने बैंक कर्मियों से मदद मांगी ताे उन्होंने थाने भेज दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी हैं।

वहीं लोगों का कहना है कि बैंक के आस-पास पुलिसबल मौजूद रहता है, बाबजूद एटीएम व बैंक के आस-पास कुछ शातिर ठग घूमते रहते हैं, जो कि लोगों को मदद के नाम पर ठगी का शिकार बनाकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी ठग पुलिस की पकड़ से दूर हैं।


बैंक के बाहर से युवक की बाइक चोरी

गभाना। कस्बा में एसबीआई बैंक के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुरा कर फरार हाे गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मढ़ौला गांव निवासी नवीन कुमार शनिवार दोपहर में किसी काम से कस्बा स्थित एसबीआई की शाखा में आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया और वह काम के लिए बैंक में अंदर चले गए। जब लौट कर आए तो उन्हें बाइक गायब मिली। जिस पर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


बुजुर्ग फौजी को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। क्षेत्र के गांव कलुवा में बुजुर्ग फौजी के साथ गांव के एक युवक ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया तथा गाली-गलौज करते हुए उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित भीकिया।

कलुवा गांव निवासी 90 वर्षीय बाबूलाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह फौज से सेवानिवृत हैं। उन्होंने 30 नवंबर को मिलिक्ट्रीहाॅस्पीटल से आंखों का आपरेशन करा था। सात दिसंबर को वह अपनी सोसायटी की दुकन पर खड़े थे। तभी वहां पर गांव का राकेश पंडित खड़ा हुआ था। जिसे वह पहचान न सके और पूछ लिया कि आप कौन हो। आरोप है कि इसी बात पर राकेश गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। विरोध पर आरोपी ने उसे दुकान के अंदर कई बार पटक दिया। जिसमें उसका हाथ टूट गया। आरोपी गांव में न रहने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


दहेज में न मिली बाइक तो महिला को घर से निकाला

गभाना।  दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालीजन द्वारा महिला को बच्चे के साथ घर से निकाल देने का मामला थाना पर दर्ज हुआ है।

पिपलौट निवासी विमलेश पत्नी गवेंद्र ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए कहा कि पिता ने उसकी शादी 24 मई 2020 को बुलंदशहर के थाना छतारी के जनामईनिवासीगवेंद्र पुत्र ज्ञानेंद्र के साथ अपनी खूब दान-दहेज देकर की थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और वह दहेज में अतिरिक्त बाइक की मांग करते हुए उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगे।

कई बार पंचायत के बाद ससुरालीजन उसे घर पर रखने को राजी हो गए। इस बीच उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद ससुरालीजन का उत्पीड़न दहेज को लेकर और ज्यादा बढ़ने लगा। 15 दिसंबर को खेत पर काम करने के दौरान पति ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। तभी सास, ससुर व ननद ने भी उसके साथ मारपीट कर डाली।

वहां मौजूद अन्य लोगों ने बचाया। जब वह घर पहुंची तो उसे व बेटा को घर से बाहर निकाल दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पति गवेंद्र, ससुर ज्ञानेंद्र सिंह, सास रेखा देवी व ननद रेवेंद्री के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!