एसएसपी ने सीओ के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव, ASP अमृत जैन को बनाया सीओ गभाना
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ विशाल चौधरी, सीआे सुमन कनौजिया व सीओ मोहसिन खान के गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने पर सोमवार को सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाब किया है। उन्होंने नवांगतुक एएसपी अमृत जैन को सीओ गभाना व पुलिस लाइन जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं गभाना पर तैनात सीओ राकेश सिसौदियों को सीओ नगर द्वितीय बनाया है। मोहम्मद अकमल खान को सीओ अतरौली बनाया है। वहीं सीओ विशाल चौधरी व मोहसिन खान को रिलीव कर दिया है।