रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन ने धूमधाम से मनाया तीसरा स्थापना दिवस

टप्पल। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन ने महापंचायत कर किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर मंथन किया गया। इस दौरान यूनिययन ने अपना तीसरा स्थापना दिवस भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कि कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता रीड़ की हड्डी के समान होते हैं। बिना कार्यकर्ता के कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न व अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौजूदा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन के सिद्धांतों के अनुसार संगठित होकर संगठन को और भी मजबूती देने का काम करें, ताकि किसान मजदूरों की समस्याओं का समाधान अधिकारियों से कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरी भावना सदैव किसानों के साथ हैं। संगठन के किसी भी किसान, मजदूर की अगर कोई समस्या है तो उसके लिए वह हमेशा उसके साथ खड़े हुए हैं।

महापंचायत में डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, योगेंद्र फौजी, चौ. वीरेंद्र सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के कई घंटे बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारा चढ़ गया। उन्होंने उपस्थित सभी किसान मजदूरों के वार्ता कर रोड जाम करने की घोषणा कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर टप्पल पंकज कुमार मिश्रा, सीओ खैर राजीव द्विवेदी पंचायत में पहुंच गए। सीओ ने मीटिंग होने के चलते देरी से आने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केक काटकर यूनियन तीसरा स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष चौ. चेतराम सिंह ने व संचालन राजेश कुमार अत्री ने किया।

इस मौके पर राजवीर सिंह नरवाल, जितेंद्र शर्मा, चौधरी विमल, इस्लाम सैफी, ताराचंद शर्मा, सत्यपाल सिंह, डॉक्टर असलम, डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा, योगेंद्र फौजी, जाकिर खान, रईस कुरैशी, किशनपाल, धन्ना सेठ, लेखराज, नेत्रपाल, रियाज मोहम्मद, लीले खान, वीरेंद्र सिंह, हाजी इमामुद्दीन, चंद्रपाल, जितेंद्र चौधरी, रणवीर, भीकम चौधरी रविंदर, सरदार रामचंद्र, रवि दत्त शर्मा, जग्गू पंडित, अटल शर्मा, चौधरी प्रदीप, अनिल कुमार, सुनील कुमार नागर, चौधरी महावीर सिंह, चौधरी जयप्रकाश, चौधरी दरियाव सिंह, चौधरी सुबोध,सुभान नजमुद्दीन, जल्लो,ओमप्रकाश, चौधरी वीरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!