रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जिला बदर आरोपी घूम रहा था गांव में, पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पिसावा। थाना पुलिस ने जिला बदर एक आरोपी को गांव में घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सुंदर पुत्र रामवीर सिंह को जिला बदर किया गया था।लेकिन उसके गांव में घूमने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने आरोपी को मीरपुर तिराहे गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा वकारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपित पर आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट व मारपीट के दस मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आराेपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट व गुंडा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!