एलबीके स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिताएं
इगलास। क्षेत्र के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें दौड़, क्रिकेट, खो-खो, वालीबाल, म्यूजिकल चेयर, योगा, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ लाल बाबू द्विवेदी, डा. नरपतिदेव भारद्वाज, मान्या अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
खेल में 100 मीटर दौड़ में यश, प्रशांत, अनुराग, अनुज, आयुष, प्रतीक, लोकेश, मयंक, कपिल, तुषार, सानिया, उन्नति, हिमांशु ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अपूर्वा, दिव्यांशी, वैष्णवी, काजल, अजीज, दिव्यांश, यामिनी प्रथम रहे। कावेरी टीम ने खो-खो में जीत दर्ज की, क्रिकेट में नेहा की टीम विजयी रही। म्यूजिकल चेयर में मयंक उपाध्याय व मायरा को प्रथम स्थान मिला। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी वैमनस्यता का भाव त्याग कर इस स्पर्धा की भावना से खेल खेले तो निश्चित ही जीत मिलती है। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने कहा कि शिक्षा में खेल भी अनिवार्य है। आयोजन तुषार प्रताप व वर्षा जादौन के सानिध्य में हुआ। निर्णायक नीरज कुमार, रविंद्र पाल रहे। संचालन राहुल उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर अंजू बाला शर्मा, नीतू तोमर, राजेश अग्रवाल, अभिषेक चौधरी आदि थे।