रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों को दी भविष्य निर्माण की जानकारी

इगलास। मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुधीर गोयल ने श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण के बारे में उपयोगी सलाह दी। आईआईटी रुड़की से एमटेक और अमेरिका से पीएचडी करने के उपरांत डा. गोयल ने अमेरिका की नासा वैज्ञानिक संस्था के उपग्रह प्रोजेक्ट प्रकल्प पर कई महत्त्वपूर्ण उपयोगी प्रयोग किए है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा, प्रधानाचार्य एएस पाठक ने अतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशांत तिवारी, कृष्णा वर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!