रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास के प्रो. लोकेश शर्मा को मिला जेपी अवार्ड

इगलास। दिल्ली के डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र की ओर से सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. लोकेश शर्मा को प्रतिष्ठित जेपी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लोकसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष किरीट प्रेम सोलंकी ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया। इनके साथ अखिल भारतीय संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, एशियन फिल्म अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष डा संदीप मारवाह मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश रत्न अवार्डी रहे इगलास के गांव सीतापुर निवासी लोकेश शर्मा को यह अवार्ड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों हेतु प्रदान किया गया है। प्रो. शर्मा मेवाड़ विश्वविद्यालय के निदेशक और राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष हैं। वहीं आईएएस के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी क्षेत्रों निश्शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!