रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गौंडा में संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला मौन जुलूस

इगलास। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा इगलास-गौंड़ा रोड स्थित गांव ढांड पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरने के बारहवें दिन मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस कस्बा गौंड़ा में निकाला। धरना संयोजक चौधरी रामबाबू कटैलिया ने कहा हमारी सरकार से मांग है कि जब तक अनिल व निर्दोषों को न्याय नहीं मिलेगा और रिहाई नहीं होगी हमारा अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा हमें न्याय चाहिए हम कभी पक्षपात की राजनीति नहीं करते। हमने सरकार से मांग की है कि निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जाए। जुलूस में बाबा राज सिंह, चौधरी हरपाल सिंह, मास्टर उदयवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, सुखबीर सिंह, हरीराज सिंह, हरपाल सिंह, वजीलाल गौतम, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजेश गौतम आदि थे।

error: Content is protected !!