रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हिंदी साहित्य में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का अतुलनीय योगदान

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें छात्रा अंजली शर्मा ने बताया कि द्विवेदी ने अपने युग की साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना को दिशा और दृष्टि प्रदान की थी। हिंदी साहित्य के दूसरे युग को ”द्विवेदी युग” के नाम से जाना जाता है। खुशी ने कहा कि द्विवेदी भाषा के संस्कारकर्ता व परिष्कारक थे। रचना कौशल ने कहा कि द्विवेदी ने आरम्भिक युग की स्वच्छन्दता को नियंत्रित कर व्याकरणसम्मत बनाया था। अध्यक्ष जतन चौधरी ने आचार्य द्विवेदी की जीवनी सुनाई। बताया कि स्वतन्त्रता आन्दोलन को गति व दिशा देने में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। हिंदी साहित्य में उनका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!