रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

माक ड्रिल से बच्चों को दी गई आपदा से बचाव की व्यवहारिक जानकारी

गभाना। नगर के कन्होई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के तहत माक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को प्राकृतिक आपदा से बचाव व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक प्रवीन शर्मा ने छात्रों को भूकंप, चक्रवाती तूफान, आगजनी बाढ़ जैसी आपदा से बचाव व समाधान की जानकारी दी। भूकंप को लेकर माक ड्रिल के माध्यम से उन्होंने बताया कि अपने सिर के ऊपर कोई ठोस पदार्थ रख लें या स्कूल में हो तो डेस्क, बैंच या टेबल के नीचे छिप जाएं। उन्होंने बच्चों को बताया कि भूकंप का कोई पूर्व अनुमान नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन जरूरी सतर्कता से जानमाल को बचाया जा सकता है। इस दौरान भागने का प्रयास जानलेवा हो सकता है। साथ ही बाढ़, तूफान व आगजनी आदि से बचाव पर भी विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डाॅ. दीप्ती श्रीवास्तव व डाॅ. हेमंत सिंह ने बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाव बुखार, कोरोनाव दांतों से संबंधित बीमारियों तथा उनके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापिकाप्रेरणा गौड़, वीरपाल सिंह, सुमन, चंद्रकला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!