रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी व टीएमसी सांसद का पुतला

गभाना। संसद में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल उतारकर अपमान करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इस क्रम में गुरुवार को गभाना मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान वह राहुल गांधी व अन्य विपक्षियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कस्बा स्थित जीटी रोड पर मुख्य चौराहे पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुतला फूंका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में प्रमुख दल कांग्रेज व टीएमसी के नेता ने सदन की गरिमा को तार-तार किया है। इस तरह की अभद्रता लोकतंत्र में घोर निंदनीय है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान रामू पंडित उर्फ विशाल शर्मा, अमित सिंह, कुलदीप शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!