रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना थाना में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी

गभाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को थाना परिसर में विधिक सारक्षता जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारी दी गई।

ग्राम न्यायालय के जज प्रशांत कुमार ने कहा कि जनता को कानून की जानकारी हो इसके लिए समय-समय पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहें, इसके लिए प्राधिकरण की ओर से वकील और कानूनी सलाह दिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि विधिक अज्ञानता के कारण लोग अपने अधिकारों से वंचित हो जाते हैं। हम विधिक के बारे में जितना ज्ञान रखेंगे, उतना ही हम अपना सर्वांगीण विकास कर पाएंगे। सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, प्रमेंद्र सिंह राना, जगदीश शर्मा, राजेश गोयल, हरीश माहेश्वरी, मुकेश कश्यप, भुवनेश् गोयल, सुशील वशिष्ठ, रामू पंडित, वीरपाल सिंह, हाजी यामीन अली, राहुल शर्मा, शीलू सिंह प्रधान, रामप्रकाश शर्मा प्रधान, गुलवीर सिंह प्रधान, राहुल माहेश्वरी, राजकुमार माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!