रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

देश में हर साल हादसों में डेढ़ लाख से अधिक लोग गंवा देते हैं अपनी जान

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत टोल प्लाजा पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गभाना। गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे गभाना टोल प्लाजा पर शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचे एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना व सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी व तेज रफ्तार के चलते हो रही हैं। नशे में वाहन संचालन से भी लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश में हर साल डेढ़ लाख लोग हादसों में अपनी जा गंवा देते हैं। लगातार बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना बेहद आवश्यक है।

आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारा दायित्व बनता है। इसे हमें अपने नैतिक कर्तव्यों में शामिल कर ईमानदारी से निभाना चाहिए। यदि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तो हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है है। ।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता व नियमों का सदैव पालन करते रहना वेहद जरूरी है। यातायात नियमों के पालन व सुरक्षित वाहन संचालन से होने वाले सड़क हादसों में कमी लायी जा सकती है। इसके लिए हमें खुद के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरुक बनना होगा। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक प्रमोद कुमार कौशिक ने कहा कि यातायात के नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि हादसों से बचा जा सके। जहां हम नियमों का उल्लघंन करते हैं वहीं हादसे होने की संभाावना प्रबल हो जाती है। हम खुद तो हादसों का शिकार होते ही हैं, वहीं दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं। इसलिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के तथा चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के नहीं चलना चाहिए।

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने भी लोगो को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम के दौरान टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर व पंपलेट का विरतण कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट हेड अनिरुद्र सिंह, मैनेजर बजरंग सैनी, मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, दिनेश कुमार, राजू शर्मा, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!