किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए नामजद आरोपी
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को नामजद आरोपित भगा कर ले गए। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम को उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। जिस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता न चल सका। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उसकी कि बेटी को अजीत नाम का व्यक्ति कोमल व पवन की मदद से बहला-फुसलाकर ले गया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दो स्थानों पर हुई मारपीट में दो युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर मारपीट हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। मामले में पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव हुर्सेना निवासी किशनपाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार शाम को उसका बेटा श्रीनिवासगभाना बाजार से सामान लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी गांव बलवंत नगलिया में शिशुपाल व उसके बेटा युगल ने बेटा को रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक को भी तोड़ दिया। वहीं दूसरा मामला बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव जरारा निवासी प्रवीन कुमार राघव ने दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा कि विगत 9 दिसंबर की शाम को वह अपनी दुकान से गभानाआ रहा था। तभी टोल प्लाजा के पास भोला, मोहित, सौरभ निवासीगणनागल थाना अरनिया (बुलंदशहर) ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर टोलकर्मीवअन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।