रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

गभाना। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती क्षेत्र भर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्धांतों पर चलने व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।वीरपुरा में भाकियू भानु गुट के कैंप कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यर्पण करते हुए मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि  सही मायनों में वह सच्चे किसान नेता थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश के किसानों के उत्थान को लेकर कई नीतियां बनाई। जब तक देश में गांव, किसान-मजदूर संपन्न नहीं होंगे, तब तक सही मायनों में देश संपन्न नहीं हो पाएगा। इसके लिए सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी होगी। जिससे ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। इससे ग्रामीणों को शहरों की तरफ पलायन करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना की और वित्त मंत्री रहते हुए पहली बार कृषि के बजट को 25600 करोड रुपए रखा। जो उस समय उद्योग बजट से भी ज्यादा था। उन्होंने कृषि आधारित उद्योग धंधों को बढ़ावा दिए जाने और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के काम आने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स नहीं लगने दिया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात करने की बात कहते हुए कहा कि अगर देश में लोकतंत्र को बचाना है तो अमीर और गरीब के बीच की खाई को कम करना होगा। इस दौरान ठा. लाखन सिंह, जुगेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, जिला महासचिव डा. बलजीत चौधरी, सुमित ठाकुर, धर्मेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, राजेश तिवारी, हरीश सिंह, पवन चौधरी, कुक्कू पंडित, घनश्याम चौधरी, जतिन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!