रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रेलवे में नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी करने व फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह के अनुसार क्षेत्र के गांव खेड़िया हैवत खां निवासी कप्तान सिंह पुत्र मनवीर सिंह ने पिछले दिनों रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि गांधीपार्क के दुबे का पड़ाव के तुलसी आपर्टमेंट के रहने वाले ललित कुमार गौड व उसका भाई यतेंद्र गौड़ उसके परिचित हैं। सितंबर 2020 में वह उन लोगों से मिलने गया था। जब पर दोनों ने रेलवे में जान पहचान होने व रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। जिस पर उनसे इधर-उधर से रुपये उधार लेकर एक अक्टूबर को सात लाख रुपये दे दिए। जिस पर उक्त लोगों ने 19 अक्टूबर 2020 को उसे एक कूट रचित तरीके से तैयार कर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। जब वह ट्रेनिंग के लिए झारखंड के धनवाद पहुंचा तब उसे पता चला कि रेलवे में ऐसी कोई भी भर्तियां नहीं निकली है। वापस आने पर उसने दोनों भाईयों से रुपये लौटाने को कहा तो पहले वह गुमराह करते रहे बाद में स्वजन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को कलुवा चौकी प्रभारी रवि वर्मा व कांस्टेबल राहुल शर्मा ने आरोपी ललित कुमार गौड़ उर्फ मोंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!