रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वार्ष्णेय समाज का हुआ होली मिलन समारोह

इगलास। पुरानी तहसील रोड पर मंगलवार शाम को वार्ष्णेय समाज का होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ वार्ष्णेय कुलप्रवर्तक अक्रूर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके भगवती प्रसाद वार्ष्णेय ने किया। समाज के लोगों ने रंग – गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। अतुल वार्ष्णेय ने अक्रूर महाराज के इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम में सभी परिवारों का परिचय कराया गया। महिलाओं ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रामगोपाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, गोपीचंद गुप्ता, खुशीराम वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, किशनो गुप्ता, ललित गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, सानिध्य, वंशिका, ऋतु गुप्ता, इंदिरा रानी, गुंजन, योगबाला आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!