रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने हापुड़ में हुई घटना को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

गभाना। तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने हापुड़ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।

बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने हापुड़ घटना को लेकर एक बैठक करते हुए न्यायायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हापुड़ में सिपाही से विवाद में महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था।

जिसका अधिवक्ता विरोध जताते हुए पुलिसकर्मी द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर दी, जिसमें 15 -20 अधिवक्ता घायल हो गए।

उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों व महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ तथा अभद्रता करने पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ताओं को न्याय न मिला तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अरुनकुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, सुरेश चंद्र सारस्वत, सुभाष सारस्वत, गंगाशरन शर्मा, जयप्रकाश बघेल, हरेंद्र सिंह प्रवीन कुमार, राजेश सारस्वत, विनय कुमार शर्मा, रवेंद्र चौधरी, बृजेश सारस्वत, आशीष सारस्वत, अनिल शर्मा, उमाशंकर सारस्वत आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!