रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर- घर किया गया अक्षत वितरण, 22 को मनाएंगे दीवाली

अलीगढ़। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में घर-घर अक्षत वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस क्रम में शनिवार को गोपाल वार्ष्णेय के नेतृत्व में दुबे के पड़ाव से लेकर कोयल वाली गली, धोबी वाली गली, पन्ना गंज, पत्तल वाली गली, सराय दीनदयाल, हनुमान वाली गली में जाकर अक्षत देकर निमंत्रण दिया गया। लोगों से अपील की गई कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पर घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप जलाएं और दीवाली मनाएं। पूरे 500 वर्षों बाद यह खुशी का क्षण आया है। इस मौके पर गोपाल वार्ष्णेय, शशांक देव वार्ष्णेय, दुष्यंत, शुभम, ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!