रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 रोहिंग्या को किया गिरफ्तार

 

अलीगढ़़। अलीगढ़ पुलिस व ATS ने सोमवार को छापेमारी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे 17 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 7 पुरूष 10 महिलाएं व उनके आठ बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विदेश अधिनिय में कार्रवाई की गई है।

सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को पुलिस व ATS की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के पीपल वाली गली के बाहर मकदूम नगर भुजुपुरा के पास छापेमारी कार्रवाई की। जहां से टीम ने 17 लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इनके पास से कोई वैद्य दस्तावेज नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि सभी लोग म्यंमार के रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान है, जो कि कई सालों से अवैध रूप से अलीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल को जिला अस्पताल भेजा है।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस व ATS की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए रफीक पुत्र नूर मोहम्मद मूल निवासी वलीबाजार थाना मांगडू जिला एक्याब म्यांमार,

जफर आलम पुत्र शेर मोहम्मद मूल निवासी जीवनहाली थाना तुमरू जिला एक्याब म्यांमार (बर्मा),

मोहम्मद शाह पुत्र हुसैन अहमद निवासी उपरोक्त मूल निवासी मौरिक्कम थाना मांगडू जिला एक्याब म्यांमार (बर्मा),

आमिर हुसैन पुत्र मोहम्मद आमिर निवासी क्याजिंगापाडा थाना मांगडू जिला एक्याब म्यामार (बर्मा)

मोहम्मद सलीम पुत्र फयाजुर्रहमान निवासी तम्मबाजार थाना वुशीदाग जिला एक्याब म्यांमार (बर्मा),

मोहम्मद अय्यूब पुत्र लतीफ अब्दुल निवासी सोप्रांग थाना वुशीदांग जिला एक्याब म्यांमार (बर्मा),

शैदुलरहमान पुत्र स्व. शैफुल्ला निवासी डुडाई थाना मांगडू जिला एक्याब म्यांमार (बर्मा)

मिनारा बेगम पत्नी आमिर हुसैन निवासी बुशडंग थाना मागंडू जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार) हाल पता मकान हाजी जी पीपलवाली गली मकदूमनगर थाना कोतवाली नगर,

आरिफा बेगम पत्नी मोहम्मद उस्मान निवासी गांव मोरिक्कम जिला मुड्डू थाना तुम्बरु बर्मा (म्यांमार),

हामिदा पत्नी मो. शाह निवासी टोंग बाजार थाना मुसडंग जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार),

आबिदा खातून पत्नी मो. शरीफ निवासी गांव बुडूवरान थाना मुसडंग जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार),

सलीमा तसलीमा पत्नी मो. सलीम निवासी गांव थम्ब बाजार जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार),

खैरुलनिशा पत्नी मो. हारिश निवासी गांव कियाजियापाडा जिला बुसडंग थाना मोगडू बर्मा (म्यांमार),

सनवारा पत्नी सफीउल्लाह उर्फ शफीक उर्फ शफी निवासी बुशडंग थाना बुशडंग जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार),

दिलदारा पुत्री मुहिबुल्ला निवासी गांव मोइंडग थाना बुशडंग जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार),

बीबीसारा पत्नी अफ्फातुल्लाह निवासी गांव जीवनहाली थाना बुड्डू जिला एक्याब बर्मा म्यांमार

और आयशा सिद्दकी पत्नी शमशूल आलम निवासी गांव थम्ब बाजार थाना बुशडंग जिला एक्याब बर्मा (म्यांमार) को गिरफ्तार किया है।

कई जनपदों में चला छापेमारी अभियान

ATS ने पुलिस के साथ मिलकर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी छापेमारी अभियान चलाते हुए 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। इसमें सबसे ज्यादा मथुरा में 31, अलीगढ़ में 17, हापुड़ में 16 सहारनपुर व मेरठ से 2-2 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ कर जुटाई जा रही है जानकारी

सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र से 17 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। यह बिना किसी वैद्य दस्तावेज के अलीगढ़ में रह रहे थे और यहां मजदूरी कर रहे थे। इनसे पूछताछ करने के साथ ही उनके अन्य साथियों की जानकारी की जा रही है। जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!