रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुरानी पेंशन बहाली को सरकारी कर्मियों ने भरी हुंकार, बोले पेंशन पाना हमारा अधिकार

- रथयात्रा का अलीगढ़ में कई स्थानों पर भव्य स्वागत, रेलवे स्टेशन पर आमसभा

अलीगढ़ । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को रथ यात्रा अलीगढ़ पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के मनोरंजन सदन में एक सभा का आयोजन भी किया गया।

आगरा रोड के रास्ते पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा मडराक टोल प्लाजा पहुंची। जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में वाहनों के जरिए यात्रा का सासनीगेट, हाथरस अड्डा, गांधीपार्क पुराना बस स्टैंड, रसलगंज एवं रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। यहां समापन पर हुई आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष वर्ष में पेंशन हमारा अधिकार है इसे हर हाल में हासिल करेंगें।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर विभिन्न राज्यों में हुए आंदोलन के परिणाम स्वरूप देश के छह राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है।प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक समेत अन्य कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है। जरूरत पड़ी तो आम हड़ताल और संसद का घेराव करने से भी हम पीछे हटने वाले नही है। योगेश त्यागी ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के आंदोलन की जानकारी दी।

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि राजनीति नही करना चाहते, लेकिन कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को छोड़ नही सकते। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक हम खामोश भी नहीं रहेंगे। अनिश्चितकालीन आम हड़ताल और संसद का घेराव भी करेंगे।

संतोष तिवारी ने कहा कि ये मुद्दा ऐसा है जिससे हर केंद्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी, शिक्षक जुड़ा हुआ है। इसलिए हमें एक झंड़े के नीचे आना ही होगा। आम सभा में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, परिषद के संरक्षक उदयराज सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, जिलामंत्री शिवकुमार सिंह, सफाई कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वघेल, सतेंद्र चौहान, रेलवे के मृत्युंजय शर्मा, जेपी वाष्र्णेय, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, इंद्रजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, रामबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!