रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भरतरी में कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ

गभाना। क्षेत्र के गांव भरतरी में भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर चल रही थी। जबकि श्रद्धालु डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते नाचते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा ने कथा पांडाल में पहुंचकर विश्राम लिया।

कथा के पहले दिन कथावाचक पं. राधे तन्नू शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से बताया और कहा कि कलियुग में भागवत कथा श्रवण करने से जन्म जन्मांतर में किए गए बुरे कर्मो से मुक्ति मिलती है और जीवन धन्य होता है। कहा कि आपकी संगत अच्छी है तो हर काम अच्छा है। आपको जिंदगी में अच्छा बनना है तो आपकी संगत अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने सुखदेव जी के जन्म की कथा सुनाते हुए उनके वैराग्य की महिमा बताई। कथा के बीच-बीच में सुमधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

आयोजन में रजनीश शर्मा, पप्पू पंडित, यश पंडित, गणेश पंडित, रिशांक पंडित, प्रदीप कुमार, छोटू ठाकुर, गवेन्द्र सिंह, यश पंडित, विपुल पंडित, धीरज शर्मा, नीरज वर्मा, आकाश वर्मा, सत्यम शर्मा, आकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!