रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पोते को स्कूल से लेने जा रहे साईकिल सवार वृद्ध को कार ने मारी टक्कर, मौत

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ल्हौसरा के पास पोते को स्कूल से लेने जा रहे साईकिल सवार वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ल्हौसरा निवासी 65 वर्षीय गजनी शुक्रवार दोपहर में साईकिल ने अपने पोते को स्कूल से बुलाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही भाकियू लिखी कार ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद साईकिल कार में फंस गई और वृद्ध काफी दूर तक कार के साथ घसीटते हुए चले गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलें की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।

वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि अलीगढ़-पलवल मार्ग पर तमाम स्कूल हैं, लेकिन स्कूल की तरफ से छुट्टी होने के दौरान कोई बैरियर आदि की व्यवस्था नहीं की जाती है। जिससे बच्चों के साथ ही कोई में अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं।

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्होसरा के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ल्होसरा निवासी ललित कुमार पुत्र छोटेलाल शुक्रवार की सुबह बाइक से किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पहुंचे तभी खैर की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें ललित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पं. दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!