रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी के मायका जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

गभाना। क्षेत्र के गांव महरावल में एक युवक ने पत्नी के मायका जाने से क्षुब्ध होकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

गांव महरावल निवासी 28 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार पुत्र रामकिशन मेहनत मजदूरी करता था। रविवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिस पर उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायका चली गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र ने देर रात में अपने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो पुष्पेंद्र का शव फंदे पर लटका देख उनके चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि युवक ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!