रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने पिछले दिनों महरावल स्थित एक होटल में लाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि थाना देहलीगेट के एक मोहल्ला की निवासी एक महिला ने पिछले दिनों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक कालेज में कक्षा छह में पढ़ती है। उसी के स्कूल में तुर्कमान गेट निवासी एक लड़का भी पढ़ता है, जो कि आए दिन बेटी को तंग करता था। आरोप है कि बीती 20 जनवरी को आरोपी लड़का उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर स्कूटी पर बिठाकर क्षेत्र के महरावल स्थित एक होटल में ले आया। जहां पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया और फोटो, वीडियो भी बना ली। आरोपी ने फोटो वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते हुए बेटी से रुपये भी ले लिए।

पांच फरवरी को आरोपी फोटो वीडियो डिलीट करने का बहाना बनाकर फिर से बेटी को उसी होटल में ले आया और उसके साथ दोबारा से दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाेस्को एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

15 वर्षीय किशोरी से होटल में तमंचा के बल पर किया दुष्कर्म, फोटो वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!