रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए 15 अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

अलीगढ़। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि जिले के कृषकों को प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘‘राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क वितरित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए पंजीकृत कृषक कृषि विभाग के पोर्टल पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियाें का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक तोरिया(लाही) बीज मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पॉस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क तोरिया(लाही) बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन.यूपी.जीओवी.इन पर अपना ऑन लाइन आवेदन करें और योजना का लाभ उठायें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!