रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की मनाई जयंती

इगलास। क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, समाज सुधारक आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 138वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अलग-अलग जगह हुए कार्यक्रमों में राजा की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में गांव तोछीगढ़ में छात्राओं ने राजा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश हित में एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए असीम योगदान को स्मरण किया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि राजा साहब ने जीवन पर्यन्त शिक्षा के लिए और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर राधा चौधरी, भावना, तिलोत्तमा, सुहानी, दीपिका, साधना, दीक्षा, कंचन, पायल आदि थे।

बेसवां कस्बा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरणीधर सरोवर स्थित पार्क में आर्यन पेसवा राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा पर माला अर्पण कर मिठाई वितरण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की। इसके साथ ही धरणीधर सरोवर को पर्यटन स्थल घोषित करने की की मांग भी उठाई। स्वामी चैतन्य ने राजा के जीवन परिचय सुनाते हुए देश के लिए उनका योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, संजीव सेजवार, रणधीर सिंह, श्याम छौंकर, धनेश सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!