घर के बाहर खेल रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
रॉयल स्टार न्यूज जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही किशोरी के साथ गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर दौड़कर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर को एक किशोरी अपने घर के बाहर खेल रही थी। किशोरी की मांग की पूर्व में मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता बेलदारी करने बाहर गया था। किशोरी के खेलने के दौरान गांव का ही एक अधेड़ ने उसे लालच देकर अपने घर ले गया। जहां पर आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने दौड़कर जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। जानकारी पर परिजन दौड़कर आरोपी के घर पर पहुंचे और किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर यूपी डायल-112 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। इस इस संबंध में सीओ खैर राकेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।