चौकीदार व नाती को मैक्स ने रौंदा, वृद्ध की मौत
कोतवाली क्षेत्र में गोरई रोड स्थित एक विद्यालय के सामने बाबा-नाती में अज्ञात मैक्स चालक ने टक्कर मार दी। मौके पर वृद्ध की मृत्यु हो गई। वहीं, बालक को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।