रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना सीएचसी पर लगा आयुष्मान भव: मेला, पूर्व विधायक दलवीर सिंह ने किया शुभारंभ

 

गभाना। नगर के सीएचसी पर रविवार को आयुष्मान भव: मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बरौली के पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा एक राष्ट्रव्यापी पहल है। सरकार का स्वास्थ्य मेले आयोजित कराने का प्रमुख उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।सीएचसी प्रभारी डाॅ. नवीन कुमार ने बताया कि मेले में 56 मरीजों की वीपी, शुगर, मलेरिया, डेंगू, आंखों समेत विभिन्न बीमारियों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। जबकि 22 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए हैं। इस मौके पर युवा नेता विजय कुमार सिंह पप्पू, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, डाॅ. अभिमन्यु सिंह, पवन कुमार, हेमंत सिंह, प्रभा वर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!