रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

- कहा अधिकारी व कर्मचारी शासन की योजनाओं का जन-जन को दिलाएं लाभ

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस ADM वित्त मीनू राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बिजली, सड़क, पानी, अवैध कब्जे, चकरोड, पेंशन व राशन से जुड़े कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें से मौके पर पांच शिकायताें का तत्काल निस्तारण करा दिया। शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करा देने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बरौली विधायक व पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाएं। उन्होंने कि शासन की मंशा है कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराएं, जिससे शिकायतकर्ता को बेवजह इधर-उधर भटकना न पड़े।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृषि विभाग की ओर संचालित श्री अन्न योजना के तहत मिलेट्स मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को अरहर व सावां के बीज का निशुल्क वितरण किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि भारत विश्व में श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इस योजना से देश में मोटा अनाज उगाने वाले ढ़ाई करोड़ छोटे और सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ेगी। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में पुलिस से जुड़ी समस्याएं सीआे सुमन कनौजिया ने सुनी। इस माैके पर एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, ईओ गभाना दीपक शर्मा, इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!