रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में भाकियू ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

इगलास। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान, उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी पर गहरा रोष व्यक्त किया और शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसकी वजह बताई। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित पत्र तहसीलदार को दिया गया था। धरने में वक्ताओं ने कहा कि तहसील इगलास क्षेत्र में आजादी के बाद से कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने भी खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग की स्थापना की ओर कोई कदम नहीं उठाया, जो युवाओं को रोजगार दे सकता था। ई-रिक्शा चालकों ने सवारियों से मनमाना किराया वसूल लिया है और प्रशासन को इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। 20 से 25 वर्ष से टूटी पड़ी सड़कों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की कि सड़कें तुरंत मानक के अनुरूप बनाई जाएं। धरने का संचालन सुग्रीव सिंह ने किया और अध्यक्षता गुलाब सिंह ने की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सुग्रीव सिंह, बीरी सिंह, उदयवीर, महीपाल सिंह, कोमल प्रसाद, मनवीर सिंह और विजय सिंह शामिल थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!