रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवारों ने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास, भाजपाईयों ने किया थाने का घेराव 

अलीगढ़। थाना सासनीगेट के एक मोहल्ला में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार दो युवक अगवा कर एक खाली प्लाट में ले गए। जहां पर आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगे। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले को लेकर भाजपाईयों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

थाना सासनीगेट की चौकी घुड़ियाबाग के एक मोहल्ला में शुक्रवार देर शाम को एक सात वर्षीय अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक वहां आ गए और बच्ची को बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठाकर एक खाली प्लाट में ले गए। जहां पर दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिस पर बच्ची चीखने चिल्लाने लगी।



बच्ची की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पर बच्ची के परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें दोनों आरोपी कैद हो गए हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास जिस इलाके में हुआ, वहीं पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती का भी घर है।

जानकारी पर पूर्व मेयर व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बच्ची के परिजनों के साथ थाने पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। भाजपाईयों ने आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने हंगामा कर रहे भाजपाईयों को शांत कराते हुए सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मामले में पीड़ित परिवार की ओर से आज्ञत लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!