रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दौरऊ नहर पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर ओगीपुर के युवक ने की आत्महत्या

गभाना। दिल्ली- कानपुर रेलवे लाइन पर दौरऊ नहर पुल के पास ओगीपुर के युवक ने किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक गुरुवार तड़के घर से बिना बताए निकलकर आ गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर दौरऊ नहर पुल के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना रेलवे कर्मियों ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

युवक की जेब में मिले मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त चंडौस क्षेत्र के गांव ओगीपुर निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब चार बजे घर से बिना कुछ बताए निकल आया था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है, युवक ने आत्महत्या क्यों की है, परिजन चुप्पी साधे हुए हैं, उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!