रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ओगर में ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू में पंचायतघर पर बैठे ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ गांव के ही एक युवक ने मारपीट कर डाली।

ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश कुमार ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह गुरुवार दोपहर में पंचायत सहायक शिवकुमार के साथ ओगर पंचायतघर में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी गांव का राजकुमार वहां पर आ गया और गलत रूप से कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर करने का दबाव डालने लगा। आरोप है कि जब उसने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर डाली और जान से मारने व गांव में सेकेट्री का काम न करने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!