रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू ने स्टेडियम की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

इगलास। भाकियू (चढूनी) द्वारा नायब तहसीलदार मयंक गोयल को क्षेत्र में स्टेडियम और न्याय पंचायत स्तर पर मिनी स्टेडियम बनवाने हेतु ज्ञापन सौंपा। वहीं बिजली कटौती, तारों की जर्जर हालत और नलकूप पर लगे मीटर की समस्याओं के लिए अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा गया।जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि खेल के मैदान के अभाव में युवा सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। मंडल सचिव मनोज ठेनुआ ने कहा कि गोंडा के नयावास में हादसे के बाद तो जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं ही पहल करनी चाहिए थी। मांग नहीं सुनी तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा। स्टेडियम की मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन मिला है। इस अवसर पर टीकम सिंह, अनीता मीणा, सुरेंद्र सिंह, रहीश खान, सुनील चौधरी, चंद्रपाल सिंह, सतीश चंद्र आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!