रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ब्लाक स्तरीय दौड़ व गोला फेंक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इगलास। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय पुरुष, महिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की एथलेटिक्स एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता एलबीके पब्लिक स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा के निर्देशन संपन्न हुई। शुभारंभ प्रबंधक हरिमोहन अग्रवाल व प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने हरी झंडी दिखाकर किया।

सब जूनियर वर्ग दौड़ 100 मीटर में रविंद्र कुमार व दिव्यांशी, 800 मीटर में रविंद्र व अनु चौधरी, गोला फेंक में नितिन व मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग दौड़ 100 व 200 मीटर में हरिकेश व शिवानी, डोली, 400 मीटर में दुर्गेश व तान्या, 15 सौ मीटर में रोहित चौधरी, 800 मीटर में महक, गोला फेंक में सुमित चौधरी व प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग दौड़ 100 मीटर में सौरभ, 200 मीटर में दुर्गेश, 800 मीटर में राजेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक में नीरज सिंह, राजवीर सिंह, प्रज्ञबीर सिंह, उमेश कुमार, रविंद्र पाल, अंजलि कौशिक, भानु प्रताप सिंह, राधेश्याम, क्षेत्रपाल सिंह, गुड़िया, देवराज सिंह, कंचन सिंह, विवेक चौधरी रहे।

error: Content is protected !!