रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाई के ससुरालीजन ने घर में घुसकर की मारपीट

 

इगलास। कोतवाली की बेसवां चौकी के गांव बहादुरपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र होरीलाल का कहना है कि छह जुलाई को गांव के ही सतीश, टिंकू, राकेश, भोला व संदीप घर में लगी केबिल को लेकर एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए।

मां मोहर श्री व उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई धर्मेंद्र व देवेंद्र को भी पीटा। वहीं, कोतवाली की हस्तपुर चौकी के गांव नगला मिश्रिया निवासी देवकी नंदन पुत्र मेघश्याम का कहना है कि उसके छोटे भाई अनिल ने कुछ समय पहले अपने हिस्से की जमीन बेची थी।

जमीन के रुपयों को लेकर भाई व उसकी पत्नी सीमा के मध्य मन-मुटाब चल रहा था। छह जुलाई को पत्नी के मायके मैनपुरी के गांव तिमनपुरा थाना कुरावली निवासी पुष्पेंद्र, विशाल उर्फ बाबा व रोहित, मां विमला देवी के साथ गाड़ी में आए।

अनिल के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर वह अपने भाई मुनेशव राजकुमार के साथ पहुंचा तो सभी के साथ लाठी-डंडो से मारपीट की। अनिल को अपनी गाड़ी में डालकर उसकी पत्नी, साले व सास ले गए हैं।

मुनेशव राजकुमार को गंभीर हालत में रात्रि में जेएन मेडिकल कालेज हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!