रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगर निकाय चुनाव: खैर नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी ने पार्टी को दिया झटका, नामांकन लिया वापस

अलीगढ़। जिले की खैर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी के दौरान बसपा को जोरदार झटका लगा है। यहां से पार्टी प्रत्याशी आनंद शर्मा उर्फ मोनू ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे बसपा से जुड़े पदाधिकारी हतप्रभ है। उन्हें भरोसा नहीं था कि ऐन वक्त पर उन्हें जोरदार झटका लगेगा। आनंद शर्मा उर्फ मोनू आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा के भाई हैं। आप प्रत्याशी संजय शर्मा की पत्नी अनुराधा शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। जबकि आनंद शर्मा और उर्फ मोनू की धर्मपत्नी मीना शर्मा भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। खैर नगर पालिका की इतिहास में यह पहला अवसर है जब पति- पत्नी दोनों ही चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। इसको लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इससे यहां चेयरमैंन का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया है।

आनंद शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी से 24 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें पार्टी समर्थन का बी फार्म भी दाखिल किया था । आनंद शर्मा के अपना नामांकन वापस लेने पर बसपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि पार्टी के कद्दावर एवं जिम्मेदार नेताओं को पार्टी का सिंबल देने से पहले सोचना चाहिए था कि वह किस उम्मीदवार पर अपना विश्वास जता रहे हैं। आनंद शर्मा के भाई संजय शर्मा बसपा जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ चुके है और बसपा के जिला सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!