रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बस ने कार में मारी टक्कर, एक युवक घायल

गभाना। हाईवे पर महरावल पुल के पास शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा निवासी राहुल कुमार सोमवार रात को कार से अलीगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह वह अपने अन्य साथियों के साथ कार से खुर्जा के लौट रहे थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही प्राईवेट बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि राहुल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साथियों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि बस ने कार में टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया था। बस चालक व कार सवार आपसी समझौता करने के बाद बिना कोई कार्रवाई के गंतव्य के लिए चले गए हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!