रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डंफर से कार टकराई, छह लोग घायल

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ल्होसरा के पास कार आगे चल रहे डंफर से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नादापुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के जेवर के गांव रामपुर निवासी विनोद कुमार मंगलवार काे अपने परिवार के महवीर सिंह, कुसमा देवी, पुष्पा देवी, अंजली व देवेंद्र सिंह के साथ कार से एक गमी में शामिल होने के जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्हौसरा के समीप पहुंचे तभी आगे चल रहे डंफर चालक ने अवैध कट से निकल रहे बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक से ब्रेक ले लिए। तभी पीछे से उनकी कार डंफर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार सवार लोगों में मदद के लिए चीख-पुकार मजने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी छह घायलों को कार से बाहर निकलवाकर नादा पुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अलीगढ़-पलवल मार्ग पर तमाम अवैध कटे बने हुए हैं, जिनके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अवैध कटों को बंद नहीं कराया जा सका है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!