रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पुल से पलटी, चालक की मौत

गभाना। नेशनल हाईवे पर पैराई पुल पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के निशात बाग निवासी रिजवान उर्फ सिराज पुत्र मोहम्मद इकबाल नोएडा में नौकरी करता था। शनिवार की देरा राम में वह अपने किसी दोस्त की कार लेकर अलीगढ़ आ रहा था। जैसे ही वह थाना गभाना क्षेत्र में हाईवे पर पैराई पुल पर पहुंचा तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पुल से दूसरी तरफ जा पलटी। हादसे में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!